रविवार, 15 मई 2022

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपके पैरों में दर्द होना

 पैरों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत

जब हमारा वजन बढ़ने लगता है तो कई चीजें शरीर में और भी बढ़ती हैं जैसे हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल। जिन्हें हम नोटिस नहीं कर पाते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है, क्योंकि यह दिल के फंक्शन को प्रभावित कर सकता है और यह दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी बढ़ा सकता है। अगर आपको इसके निम्न लक्षणों में से कोई एक भी दिखता है तो तुरंत इसका इलाज करना शुरू करवाएं।

हाई कोलेस्ट्रॉल होने के कारण पैरों में केवल ब्लड की ही सप्लाई नहीं बल्कि ऑक्सिजन की सप्लाई भी बाधित होने लगती है जिस कारण पैरों में काफी दर्द होना शुरू हो जाता है और आपको खड़े रहते समय या कोई भी छोटा मोटा काम करते समय मुश्किल महसूस होने लगती है।

        पैरों का रंग बदलना

कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने के कारण पैरों तक ब्लड सप्लाई बाधित हो जाती है। जिस कारण पैरों की त्वचा का रंग सबसे पहले बदलता है। ऐसा होने पर आपके पैरों के नाखून भी एकदम सफेद पड़ने लगेंगे और आपको पैरों के किसी भी भाग में लाल रंग काफी कम देखने को मिलेगा।

        पैरों का ठंडा होना

अगर इतनी भयंकर गर्मी के मौसम में भी आपके पैर हर समय बहुत ठंडे रहते हैं तो यह जरूर ही कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल की निशानी हो सकती है। ऐसा होने पर आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल जरूर चेक करवाना चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें