शुक्रवार, 3 जनवरी 2014

सेहत,लाइफ स्‍टाइल,

* पानी पिएं : 

पानी आपके शरीर का प्रमुख तत्व है, आपके वजन का करीब 60 प्रतिशत अंश पानी ही होता
है। शरीर की एक-एक प्रणाली को पानी की आवश्यकता होती है (औसतन एक वयस्क को हर रोज न्यूनतम 1.5 लीटर पानी चाहिए)।
नमक की मात्रा कम करें : 

तेज नमक वाले व्यंजनों जैसे अचार, पापड़, चटनी, नमकीन-दही, केन्ड सूप और सब्जियों से बचें, क्योंकि इनमें नमक की मात्रा सामान्य से अधिक होती है (प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक आदर्श होता है)।

* ताजा सब्जियां और फल अधिक से अधिक खाएं। 

* वजन कम रखें : 
अतिरिक्त वजन की वजह से भी आपकी सेहत के मामले में जोखिम बढ़ता है और आपको हृदय रोगों तथा मधुमेह जैसे रोगों के होने की आशंका अधिक हो जाती है। यदि आपका वजन सामान्य से अधिक है या आप मोटापे के शिकार हैं तो अपने खान-पान में धीरे-धीरे, मगर सेहतमंद बदलाव लाने की शुरुआत कर दें। 

अपनी शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं (हर रोज एक समय पर वजन लें, खासतौर से सवेरे उठने के बाद और दिन में पहली बार पेशाब करने के बाद)। यदि एक दिन में वजन 1 /1-1 किग्रा या एक सप्ताह में 1-2 किग्रा से ज्यादा बढ़े तो तुरंत इस बारे में सलाह करें।

शारीरिक रूप से चुस्त बनें : 

व्यायाम करने से शरीर की ताकत बढ़ती है और हृदय समेत अन्य अंगों की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। धीरे-धीरे व्यायाम की आदत बनाएं ताकि शरीर में खुद-ब-खुद क्षमता भी विकसित हो जाए। शारीरिक व्यायाम के लिए आप अलग-अलग एरोबिक्स गतिविधियों को अपना सकते हैं। तैराकी, साइकल चलाना आदि। 

* धूम्रपान छोड़ें : 

धूम्रपान की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। व्यायाम करने की क्षमता घटती है और रक्त का थक्का जमने की जोखिम भी अधिक रहती है। 

इन उपायों पर अमल कर आप उत्तम स्वास्थ्य की राह पर चल सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें